{"_id":"6ac654049f3dad9db1074a3a","slug":"worker-cleaning-pump-house-suffers-electric-shock-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पंप हाउस में सफाई कर रहा कर्मचारी करंट से झुलसा, मच गई अफरातफरी; हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पंप हाउस में सफाई कर रहा कर्मचारी करंट से झुलसा, मच गई अफरातफरी; हायर सेंटर रेफर
Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के पिनाहट के चंबल घाट स्थित नहर प्रथम पंप हाउस में बुधवार सुबह सफाई के दौरान निजी कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे पिनाहट सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। सीताराम (45) नहर विभाग में निजी ठेके के तहत कर्मचारी है। बुधवार सुबह वह पंप हाउस में सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट दौड़ने से वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। नहर विभाग के जेई (मैकेनिकल) कौशलेंद्र कुमार ने बताया कर्मचारी निजी ठेके पर कार्यरत था। पंप हाउस में सफाई के दौरान उसे करंट कैसे लगा, इसकी जानकारी की जा रही है। सं
विज्ञापन