फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work started in Tehsildar Court after three months

Agra News: तीन महीने बाद तहसीलदार कोर्ट में शुरू हुआ कामकाज

Tue, 14 Jan 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Work started in Tehsildar Court after three months
भोगांव। करीब तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद आखिरकार तहसीलदार कोर्ट में कामकाज शुरू हुआ है। सोमवार से तहसीलदार ने मुकदमों की सुनवाई शुरू कर दी है। फाइलों के अस्त-व्यस्त होने के चलते अभी सुनवाई में देरी हो सकती है। चार अक्तूबर 2024 को तहसीलदार कमलेश कुमार की कोर्ट से एक प्राइवेट कर्मचारी हरी सिंह को ट्रैप एंड विजिलेंस आगरा टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा था। तभी से तहसीलदार कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई पूरी तरह से ठप्प हो गई थी। कुछ दिन पहले ही अधिकारियों के आदेश के बाद पेशकार की तैनाती हुई है। सोमवार को तहसीलदार कोर्ट खुली और वादों की सुनवाई के लिए पुकार लगवाई गई। तहसीलदार ने मुकदमों की सुनवाई की। तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से वादकारियों में खुशी है। नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रबोध विक्रम सिंह ने कहा कि सुनवाई शुरू होने से अधिवक्ता संतुष्ट हैं। वह बार और बैंच के बीच अच्छे संबंध के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed