फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work started for second corridor of the metro barricading was done soil test will be done first

Agra Metro: मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए कार्य हुआ शुरू,  बैरिकेडिंग की गई...पहले होगी मिट्टी की जांच

Tue, 04 Mar 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 09:38 AM IST
सार

दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 15 किलोमीटर है। इसको दो कंपनियां बना रही हैं। पहली कंपनी आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और दूसरी कंपनी एमजी रोड से कालिंदी विहार तक स्टेशन बनाएंगी।

विज्ञापन
Work started for second corridor of the metro barricading was done soil test will be done first
Agra Metro: इन रूटों पर तेजी से चल रहा निर्माण कार्य, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। हर 100 मीटर की दूरी पर मिट्टी की जांच हो रही है। इससे यमुनापार मंडी समिति में जांच के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 15 किलोमीटर है। इसको दो कंपनियां बना रही हैं। पहली कंपनी आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और दूसरी कंपनी एमजी रोड से कालिंदी विहार तक स्टेशन बनाएंगी।
विज्ञापन


मिट्टी की जांच का कार्य यमुनापार में शुरू हो गया है। इसके लिए रामबाग से मंडी समिति तक जांच की जा रही है। इसमें हर 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग कर बॉक्स बना रहे हैं। इसमें मिट्टी की जांच के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह कालिंदी विहार तक मिट्टी की जांच के लिए मशीन लगा दी जाएगी। इसी के आधार पर पिलर की गहराई तय होगी। दूसरे चरण के 9 स्टेशनों का निर्माण 30 महीने में हो जाएगा। पहले चरण में आगरा कॉलेज तक ट्रैक बनेगा, जिसे दो साल में पूरा करना है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed