{"_id":"6b0c91a4c896640d70035b24","slug":"work-on-laying-metro-girders-began-at-midnight-at-ravali-on-mg-road-agra-news-c-25-1-agr1034-1225770-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आधी रात एमजी रोड के रावली पर मेट्रो के गर्डर रखने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आधी रात एमजी रोड के रावली पर मेट्रो के गर्डर रखने का काम शुरू
विज्ञापन
आगरा। रावली महादेव मंदिर के सामने स्थित रविवार रात 12 बजे मेट्रो कॉरपोरेशन ने गर्डर रखने का कार्य शुरू कर दिया। इस कारण एमजी रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। वाहनों को छीपीटोला और बिजलीघर होते हुए निकाला गया। इस कार्य के लिए रेलवे से ब्लॉक लिया गया। भगवान टॉकीज से ही वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। देर रात तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
पुलिस ने कलेक्ट्रेट से आने वाले वाहनों को सदर भट्ठी की तरफ निकाला। वहीं साईं की तकिया की तरफ से आने वाले वाहनों को नामनेर और रकाबगंज, छिपीटोला की तरफ से निकाला गया। बाहरी जिलों से आने वाले पर्यटकों की गाड़ियां भी रूट की जानकारी नहीं होने के कारण फंस गईं।
उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने 26 हजार बोल्ट्स लगाने का कार्य पहले ही पूरा कर लिया था। पुल पर गर्डर रखने के कारण एमजी रोड चार घंटे और टूंडला-आगरा रेल खंड पर तीन घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। 360 मीट्रिक टन वजन के इस गर्डर की लंबाई 60 मीटर है।