फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work on building the pontoon bridge from both the borders has started and it may be operational by 25th.

Agra News: पांटून पुल को दोनों सीमाओ से बांधने का काम शुरू, 25 तक चालू हो सकता है

Mon, 22 Dec 2025 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Work on building the pontoon bridge from both the borders has started and it may be operational by 25th.
विधायक के हस्तक्षेप के बाद पांटून पुल को दोनों सीमाओ से बाँधने का कार्य शुरू
पिनाहट। कस्बा चंबल घाट पर रविवार को पांटून पुल को दोनों सीमाओं पर बांधने का काम किया गया। पुल निर्माण का काम दो महीने देर से चल रहा है। बाह विधायक पक्षालिका सिंह भदावर के वन विभाग से अनुमति लेने के बाद कार्य दोबारा शुरू किया गया।
विज्ञापन




15 अक्टूबर तक पुल शुरू होना था लेकिन चंबल का जलस्तर अधिक रहने और वन विभाग से एनओसी में देरी के कारण कार्य रुका रहा। रविवार शाम तक कर्मचारियों ने पुल का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर दिया। पुल पर स्लीपर बिछाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है जिसके 24-25 दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद पैदल राहगीरों और दुपहिया वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों के अनुसार, पुल को सीधा कर रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है। सुरक्षा बैरिकेड्स लगाने का काम शेष है। वहीं, उसैद घाट पर पीडब्ल्यूडी ने अप्रोच रोड भी तैयार कर दी है। ठेकेदार चंद्रसेन तिवारी ने बताया कि 25 दिसंबर तक आवागमन पूरी तरह शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed