{"_id":"68071b8799d8c74fb90d1b1e","slug":"work-on-building-a-tunnel-for-agra-metro-stopped-noc-not-received-from-railways-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: आगरा मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का काम रुका, रेलवे से नहीं मिली एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: आगरा मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का काम रुका, रेलवे से नहीं मिली एनओसी
Tue, 22 Apr 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:01 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन तक सुरंग बनेगी। इस दूरी के बीच में रेलवे का ट्रैक है, जिसके नीचे काम होना है। इसके लिए रेलवे से अभी तक एनओसी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो की सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मेट्रो ट्रेनों का एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन तक सुरंग बनाने का काम रुक गया है। रेलवे ट्रैक होने के कारण उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को रेलवे ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दी है। ऐसे में सितंबर के बाद ही आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलने की संभावना है।
विज्ञापन
रेलवे से मांगी गई अनुमति
यूपीएमआरसी के प्रोेजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन के बीच बिजलीघर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक है। इसके नीचे से मेट्रो ट्रेन के लिए सुरंग बनाई जानी है। इसकी खुदाई के लिए रेलवे से अनुमति के लिए दो महीने पहले ही प्रक्रिया कर दी है। अभी तक रेलवे से सुरंग की खुदाई करने के लिए एनओसी नहीं मिली है। इस तरह से खुदाई का कार्य रुका हुआ है। इसके अलावा आरबीएस स्टेशन, राजा की मंडी स्टेशन और आगरा कॉलेज स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है।
ये भी पढ़ें - वृद्धावस्था पेंशन को लेकर खुशखबरी: आवेदन का झंझट न जांच की टेंशन, 60 की उम्र पार करते ही हो जाएगी शुरू

कार्य में हो जाएगी देरी
इन स्टेशनों पर सिविल कार्य चल रहा है। एसएन-मन:कामेश्वर स्टेशन के मुकाबले इन तीनों स्टेशनों का कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा। एक स्टेशन का कार्य बाधित होने के कारण सितंबर से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का संचालन होने की उम्मीद है।