Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Good news about old age pension it will start as soon as you cross age of 60 Years

Old Age Pension News: आवेदन का झंझट न जांच की टेंशन, 60 की उम्र पार करते ही शुरू हो जाएगी वृद्धावस्था पेंशन

Tue, 22 Apr 2025 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 11:48 AM IST
सार

 Senior Citizen Pension: वृद्धावस्था पेंशन को लेकर बड़ी खुशखबरी है। अब वृद्धावस्था पेंशन के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 60 की उम्र पार करते ही पेंशन शुरू हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
Good news about old age pension it will start as soon as you cross age of 60 Years
बुजुर्ग। सांकेतिक चित्र - फोटो : freepik

विस्तार

 UP Government Pension Update: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब पात्रों को भटकना नहीं पड़ेगा। आवेदन का झंझट होगा न दस्तावेज मुहैया कराने पड़ेंगे। जांच की भी टेंशन नहीं होगी। 60 साल से अधिक उम्र वालों को स्वत: पेंशन मिलेगी। यह सब होगा फैमिली आईडी, जनसुविधा केंद्र व अन्य डाटा से। डाटा के आधार पर ही पात्रों का चयन होगा।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने इस नवाचार को अभी पायलेट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया है। वृद्धावस्था पेंशन में यह नवाचार सफल रहा तो विधवा, दिव्यांगजन पेंशन के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं में भी इसे लागू किया जाएगा। इससे एक तरफ अपात्रों को पात्र बनाने का खेल रुकेगा। दूसरी तरफ लाभर्थियों की कागजी औपचारिकताएं कम होंगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

जिले में 73 हजार वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी हैं। करीब 10 हजार से अधिक लोग पेंशन से वंचित भी हैं। किसी के पास आय प्रमाणपत्र नहीं तो किसी का आधार गलत है। किसी का खाता आधार से लिंक नहीं है तो कोई कम शिक्षित है। ऐसे में इन सभी के लिए यह पहल वरदान साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा युवक से महिला मित्र ने किया ऐसा फरेब...बर्दाश्त न कर सका, खुद को लगाई आग; उपचार के दौरान मौत


 
विज्ञापन

घर जाकर पूछेगी टीम, लाभ लोगे या नहीं
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की इस पहल को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर एक टीम बनाई जाएगी। इसमें तकनीकी जानकार शामिल होंगे जो डाटा का सत्यापन कर पात्रों को चिह्नित करेंगे। फिर उनके घर जाकर उनसे योजना का लाभ लेना है या नहीं के संबंध में सहमति लेंगे।

ये भी पढ़ें -  UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ


 
विज्ञापन

लेखपालों की मनमानी पर भी लगेगी रोक
पेंशन योजनाएं आय पर आधारित हैं। लाभार्थी को आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना पड़ता है। जिनकी सालाना आय 46 हजार रुपये से कम है, उन्हें ही लाभ मिलता है। ऐसे में लेखपाल पात्रता के लिए कई बार अपात्रों का आय प्रमाण पत्र बना देते हैं। इस नवाचार से लेखपालों की मनमानी पर रोक लगेगी। डाटा में प्रदर्शित आय के आधार पर ही लाभार्थी को चिह्नित किया जाएगा।

 

वास्तविक लोगों को ही मिलेगा लाभ
 जिला समाज कल्याण अधिकारी घासीराम प्रजापति ने बताया कि फैमिली आईडी व अन्य डाटा के आधार पर लाभर्थियों का चयन होगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस नवाचार को शुरू किया है। सफल रहा तो अन्य योजनाओं में भी इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed