{"_id":"6ac4181b6aec04ed180f76ba","slug":"work-in-khandari-will-be-completed-tomorrow-traffic-congestion-will-ease-then-agra-news-c-25-1-agr1070-1177424-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खंदारी में कल पूरा होगा काम, तब दूर होगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खंदारी में कल पूरा होगा काम, तब दूर होगा जाम
विज्ञापन
खंदारी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के सामने सीवर की 400 मिमी. व्यास की लाइन का काम
आगरा। खंदारी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के सामने सीवर की 400 मिमी. व्यास की लाइन का काम बुधवार को पूरा हो पाएगा। यहां 20 मीटर का सीवर लाइन का हिस्सा गला निकला, जिसके अवशेष तक नहीं मिले। सीवर मैनहोल के पास करीब 20 मीटर हिस्से में नए पाइप डाले जा रहे हैं। इस वजह से सोमवार को पूरे दिन हनुमान मंदिर चौराहे पर जाम लगा रहा।
हाईवे से एमजी रोड जाने वाले वाहनों को इस चौराहे पर जाम से जूझना पड़ा। लोग जवाहर नगर से जाम से बचने के लिए निकले तो भगवान टॉकीज पर पानी की लाइन की खुदाई से लगे जाम में फंस गए। खंदारी चौराहे पर सीवर लाइन लीक होने से दो जगह सड़क धंस गई थी। जलकल विभाग से शिकायत के बाद जब मरम्मत कार्य शुरू हुआ तो यहां खुदाई में सीवर लाइन निकली ही नहीं। यहां 20 मीटर तक की गई खुदाई में सीवर पाइप के गले हुए टुकड़े भी नहीं निकले।
पानी की चार इंच की पाइपलाइन भी टूटी निकली, जिससे खुदाई में कीचड़ और दलदल हो गया। वीए टेक वबाग ने मरम्मत कार्य शुक्रवार को शुरू किया था, जो मंगलवार रात तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। बुधवार से खंदारी चौराहे पर सड़क की एक लेन ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि पानी और सीवर दोनों ही लाइनों की मरम्मत मंगलवार देर रात तक खत्म करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
-- --
- खंदारी के हनुमान मंदिर चौराहे पर काम चल रहा है। यहां सीवर लाइन के अवशेष तक नहीं मिले हैं। पूरी लाइन गली हुई निकली है, जिस वजह से अलाइनमेंट कराकर नए पाइप लगाए जा रहे हैं। कल पूरा काम करके ट्रैफिक के लिए लेन खोल दी जाएगी।
- तनवीर शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग