फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work done for the welfare of farmers in the country

Agra News: देश मे अन्नदाता के कल्याण को किया गया कार्य

Mon, 12 Feb 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Work done for the welfare of farmers in the country
कासगंज। भाजपा किसान मोर्चा ने सदर विधानसभा के गांव बहेडिय़ा में विकसित ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लगातार प्रयास कर रही है। जिसका लाभ लगातार किसानों को मिल रहा है। सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पात्र किसान योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए बिजली, सिंचाई के लिए योजनाएं संचालित की हैं। किसानों को सम्मान निधि भी उनके कल्याण के लिए दी जा रही है। किसान मजबूत बनेंगे तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कार्यक्रम में आए किसानों से कहा कि यदि उन्हें किसी तरह की दिक्कत या समस्या हो तो उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने भी किसानों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के उत्थान में जुटी है। अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा ने भी किसानों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि ग्रामीण इलाकों में जो किसान आर्थिक परिस्थितियों के चलते घर नहीं बना पा रहे थे। उन्हें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योजना के माध्यम से छत मिल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि विपक्षी दल लगातार किसानों को गुमराह करते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed