फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women will plant 11 thousand saplings under the plantation campaign in Agra

आगरा में ‘शक्ति’ बनाएंगी शक्ति वन: नरायच में 11 हजार पौधे रोपेंगी महिलाएं, उनकी देखभाल भी करेंगी

Sun, 12 Jun 2022 12:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jun 2022 12:44 PM IST
सार

आगरा में 51 लाख पौधे लगाने के वन विभाग के अभियान में शक्ति वन भी तैयार किया जाएगा, जिसे ‘शक्ति’ ही तैयार करेंगी। वन विभाग यमुनापार एत्मादपुर रेंज के नरायच में शक्ति वन तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन
Women will plant 11 thousand saplings under the plantation campaign in Agra
नगायच में महिलाएं लगाएंगी पौधे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘मेरा घर, मेरे पेड़, मेरी ऑक्सीजन’ थीम पर वन विभाग ने आगरा में 51 लाख पौधे रोपने के अभियान के लिए तैयारी शुरू की है। इसमें पहली बार शक्ति वन बनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव में नारी शक्ति को समर्पित शक्ति वन में देसी प्रजातियों के 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


डीएफओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि नरायच में जमीन चिह्नित करने के बाद यहां चारों ओर फेंसिंग कराकर पौधरोपण किया जाएगा, जिसमें केवल महिलाओं की भागीदारी होगी। शक्ति वन में देसी प्रजाति के अनार, अमरूद, अमलतास, अर्जुन, अशोक, इमली, आंवला, कचनार, जामुन, सागौन, कैथा, मौलश्री, तुलसी, शीशम, कनेर, गूलर, गुड़हल, सहजन, हरसिंगार, शहतूत, सैमल आदि के पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

ये है संकल्प

नरायच के शक्ति वन में 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मानसून की बारिश के बाद जुलाई में शक्ति वन में पौधरोपण का काम शुरू होगा जो अगस्त में खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सुरक्षा

शक्ति वन में महिलाएं ही पौधरोपण करेंगी। जो महिलाएं पौधे रोपेंगी, देखभाल की जिम्मेदारी भी उनकी ही रहेगी।  

703 अमृत महोत्सव उद्यान होंगे तैयार

आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तालाबों की तर्ज पर अमृत महोत्सव उद्यान भी इस पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनाए जा रहे हैं। डीएफओ अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले की हर ग्राम पंचायत में अमृत महोत्सव उद्यान बनाया जाएगा। 

56,775 पौधों लगेंगे अमृत उद्यानों में
निकाय संख्या  पौधे  कुल पौधे
ग्राम पंचायत 690 75 51750
नगर पंचायत 07 75 525
नगर पालिका 05 750  3750
नगर निगम 01 750 750
 

अब तक इतना काम किया जा चुका

अमृत महोत्सव उद्यान के लिए वन विभाग अब तक 690 ग्राम पंचायतों में से 82 की जमीन चिह्नित कर चुका है, जबकि 76 ग्राम पंचायतों में जमीन भी तैयार की जा चुकी है। सात नगर पंचायतों में से दो में और पांच नगर पालिकाओं में से तीन में उद्यान के लिए जगह का चुनाव किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed