{"_id":"5e3c41258ebc3ee5b273347d","slug":"women-will-make-world-record-in-self-defense","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्मरक्षा के गुर सीख विश्व रिकार्ड बनाएंगी ताजनगरी की 'नारी शक्ति', 19 फरवरी को होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मरक्षा के गुर सीख विश्व रिकार्ड बनाएंगी ताजनगरी की 'नारी शक्ति', 19 फरवरी को होगा कार्यक्रम
Fri, 07 Feb 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को संबोधित करतीं अपर्णा राजावत
- फोटो : अमर उजाला
पिंक बेल्ट मिशन की अपर्णा राजावत का कहना है कि ताजनगरी की महिलाएं 19 फरवरी को नया इतिहास रचेंगी। एकलव्य स्टेडियम में जब 25 हजार एक साथ आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेंगी, तो इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। पहले यह काम मुश्किल लग रहा था, लेकिन जैसे जैसे लोगों का साथ मिल रहा है, अब इसमें कोई शक नहीं रहा।
इस मिशन पर हॉलीवुड के निर्देशक जैन मैक्ट्री डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाना भी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा। 19 फरवरी के लिए शहर में जगह जगह आयोजन किए जा रहे हैं।
इसके तहत बृहस्पतिवार को दयालबाग विश्वविद्यालय में किए गए कार्यक्रम में मंडलायुक्त अनिल कुमार की पत्नी अर्चना ने कहा कि महिलाएं 19 को नया इतिहास रचेंगी। इसके लिए शहर की महिलाओं को पूरी शक्ति लगानी होगी।

'वीरता और कुशलता महिलाओं की पहचान'
अपर्णा राजावत ने कहा कि भारतीय महिलाओं की पहचान वीरता और कुशलता से है, लेकिन वे इसे भूल गई हैं। हमें अपनी शक्ति का अहसास करना होगा। विपरीत परिस्थितियों में कैसे अपना बचाव करें, ये सीखना होगा।
उन्होंने सेल्फ डिफेंस, डिजिटल सेफ्टी, महिलाओं के कानूनी अधिकार, मानसिक मजबूती, समाजिक संकीर्णता के बारे में बताया।कार्यक्रम में महिला संगठन प्रभारी वत्सला प्रभाकर ने कहा कि आगरा की महिलाएं पूरे देश की नारी शक्ति को संदेश देंगी।
कार्यक्रम में दयालबाग विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. निषित गौर, शीला बहल, पिंक बेल्ट मिशन की पायल चैहान, ज्योति सिंह, नेहा चित्तौरिया, कंचन भीमसेन, मेधा चित्तोड़िया, मोहिनी श्रीवास्तव, डिंपल पांडे, माही पचैरी, श्वेता जैन, रिनिषा, सीमा भी मौजूद रहीं।