फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women took to the road for water in the scorching heat

पानी के लिए प्रदर्शन, महिलाएं परेशान

Thu, 07 Apr 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Women took to the road for water in the scorching heat
आगरा। भीषण गर्मी में भी जब पानी नहीं मिला तो पंचकुइयां की महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने हाथों में बाल्टी लेकर नारेबाजी की और अधिकारियों से पानी मांगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से गंगाजल की सप्लाई में आई कमी का असर ताजनगरी पर बुधवार को पड़ा। सुबह गोकुलपुरा, पंचकुइयां, बाड़ा चरन सिंह, बल्का बस्ती, लोहामंडी, अर्जुन नगर, ताजगंज, छीपीटोला, सदर भट्टी समेत कई क्षेत्रों में प्रेशर कम होने से पानी नहीं पहुंचा। मंगलवार शाम को भी इन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा था। बुधवार की सुबह भी पानी नहीं पहुंचा तो नवरात्र और रमजान के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग पानी भरने के लिए दिनभर पसीना बहाते नजर आए। कोई टीटीएसपी तो कोई सबमर्सिबल से पानी लाया।
विज्ञापन

लाइनिंग के काम के कारण अपर गंगा कैनाल से बुलंदशहर के पालड़ा फॉल को पानी कम मिल रहा है। 150 क्यूसेक गंगाजल के उलट बुधवार दोपहर में इसकी मात्रा घटकर केवल 42 क्यूसेक रह गई। दोपहर में डिस्चार्ज बढ़कर 78 हो गया, लेकिन हर दो घंटे में इसकी मात्रा घट-बढ़ रही है। गंगाजल के डिस्चार्ज में आई इस कमी के कारण जलनिगम ने यमुना नदी से पानी लेकर सिकंदरा स्थित 144 एमएलडी एमबीबीआर प्लांट को चलाया। सिकंदरा पर पहुंचने वाले गंगाजल को जीवनीमंडी वाटरवर्क्स पर डायवर्ट कर दिया गया। पालड़ा से जो गंगाजल मिला, वह जीवनी मंडी तक पहुंचा। यहां 80 एमएलडी गंगाजल पहुंचा। प्रेशर कम होने से शोधन प्रक्रिया पर इसका असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालड़ा से गंगाजल के डिस्चार्ज में दोपहर में कमी आई तो शाम को यह बढ़ गया। हर दो घंटे में इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। गंगाजल की कमी के कारण 144 एमएलडी यमुना जल लेकर एमबीबीआर प्लांट चलाया है ताकि दिक्कत न रहे। पूरा गंगाजल जीवनीमंडी को दिया गया। उम्मीद है शाम तक कमी दूर हो जाएगी। - महेश कुमार गौतम, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम गंगाजल इकाई
नवरात्र और रमजान में भी लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। महिलाओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया। जलकल विभाग ने कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए। इक्कादुक्का टैंकर भेज रहे हैं, जो नाकाफी हैं। - राजेश प्रजापति, पार्षद, अशोक नगर
देवी की पूजा सुबह नहाकर करते हैं। न मंगलवार शाम को पानी मिला, न बुधवार सुबह। अचानक पानी बंद कर दिया। पहले से बताते तो भरकर रख लेते। बच्चों को अशोक नगर से पानी लाने भेजा, तब जरूरी काम हो पाए। - शीला देवी, बाड़ा चरन सिंह

ऐसी गर्मी में पानी की जरूरत ज्यादा है, पर पानी नहीं आया। अगर लाइन में पानी नहीं है तो टैंकर भेज देते। कुछ तो काम चले। हर आदमी पानी के कैंपर नहीं खरीद सकता। स्कूल भी खुल गए तो बच्चे दो दिन से बिना नहाए स्कूल जा रहे हैं। - यशोदा देवी, अशोक नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed