फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women showcased their skills by displaying their products at the Saras Mela.

Agra News: क्लियरिंग में फंसे 180 करोड़ के चेक, दिवाली तक रहेगी समस्या

Wed, 15 Oct 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Women showcased their skills by displaying their products at the Saras Mela.
बैंक के बाहर लगा पोस्टर
आगरा। बैंकों में नई चेक क्लियरिंग प्रणाली लागू होने के बाद से व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन का समय चेक क्लियर होेने में लगता है, लेकिन साॅफ्टवेयर अपडेट होने के कारण सभी बैंकों में चेक पास होने में 7 से 8 दिन का समय लग रहा है। बीते 10 दिन से यह समस्या सामने आई है, जिस वजह से आगरा में ही करीब 180 करोड़ रुपये के चेक पास होने के इंतजार में हैं। इससे बड़े व्यापारिक लेनदेन प्रभावित हैं। बैंकों ने अपनी शाखाओं के बाहर बोर्ड और पोस्टर लगा दिए हैं, जिसमें चेक क्लियरिंग को लेकर आ रही समस्या बताई गई है।
विज्ञापन

शहर में बैंकों की शाखाओं के बाहर चेक क्लियरिंग की समस्या से तंग आकर बैंक कर्मचारियों ने पोस्टर लगाए हैं और ग्राहकों से कहा है कि तकनीकी समस्या के कारण चेक क्लियरिंग बाधित है। आरटीजीएस और एनईएफटी करने की सलाह ग्राहकों की दी है। व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां चेक क्लियरिंग 24 से 48 घंटे में पूरी हो जाती थी, अब पांच से सात दिन तक लग रहे हैं। इस देरी के कारण न केवल सप्लायरों के भुगतान अटक रहे हैं बल्कि ऑर्डर में देरी हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के लाखों रुपये बैंकों में फंसे हुए हैं, परंतु बैंकों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। तकनीकी दिक्कतों का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। उन्होंने रिजर्व बैंक से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

तीन जनवरी से तीन घंटे में क्लियर होंगे चेक
भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को व्हाट्सएप सहित एसएमएस के जरिये संदेश भेजे हैं कि 3 जनवरी 2026 से तीन घंटे के अंदर चेक क्लियर होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केनरा बैंक अधिकारी सागर गुजराती के मुताबिक साॅफ्टवेयर अपडेट होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। एक सप्ताह के अंदर ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed