{"_id":"60363b408ebc3ee8ef00aee7","slug":"women-should-be-aware-of-rights-mainpuri-news-agr4820078168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को जेल में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने की सलाह प्राधिकरण सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने दी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित मिश्रा ने कहा महिलाओं के तमाम अधिकार हैं। अधिकारों का हनन होने पर हनन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। महिलाओं को स्वावलंबी बनना चाहिए। केवल किसी अपराध में जेल जाने से अपने अधिकारों के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा भी जरूरी है। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।
महिलाओं के जागरूक होने से उन पर होने वाले अत्याचार कम हो सकते हैं। सरकार और न्यायपालिका महिला संबंधी अपराध में कड़ा रुख अपना रही है। जानकारी केे अभाव में महिलाएं उत्पीड़न का शिकार होती हैं। जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा, जेलर जेपी दुबे, डिप्टी जेलर मनोज कुमार, प्राधिकरण कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।