फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women shine at the Commonwealth Games; dreams of Agra's daughters take flight.

Agra News: कॉमनवेल्थ में महिलाओं का कमाल, आगरा की बेटियों के सपनों को मिले पंख

Wed, 05 Aug 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Women shine at the Commonwealth Games; dreams of Agra's daughters take flight.
आगरा की ​खिलाड़ी
आगरा। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाया है। मीराबाई चानू, ज्ञानेश्वरी यादव, बिंदियारानी देवी, शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के. शायला जैसी खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने आगरा की उभरती महिला खिलाड़ियों के सपनों को भी नई उड़ान दे दी है।
विज्ञापन

आगरा की अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहानी अग्रवाल ने कहा कि जब भारतीय महिला खिलाड़ी बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन करती हैं तो हम जैसी युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। यह सफलता बताती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। आगरा मंडल महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान डिंपल ने कहा कि कॉमनवेल्थ में भारतीय बेटियों की सफलता हम सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। अब हमारा लक्ष्य भी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन


आगरा की महिला हॉकी खिलाड़ी मधु ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स का प्रदर्शन सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है। आने वाले समय में भारतीय बेटियां वैश्विक खेलों में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी। आगरा की महिला ताईक्वांडो कोच किरण कश्यप ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। आगरा की बेटियां भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। यदि उन्हें बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलते रहे तो आने वाले वर्षों में ताजनगरी से भी कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल विशेषज्ञों का मानना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन केवल पदकों की सफलता नहीं, बल्कि भारतीय खेलों में महिलाओं की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। आगरा के विभिन्न खेल केंद्रों और अकादमियों में अभ्यास कर रही बेटियों के लिए यह प्रदर्शन नई प्रेरणा बन गया है।

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

आगरा की खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed