फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women's uproar in protest against Ghatauli

घटतौली और राशन बिक्री के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा

Wed, 18 May 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women's uproar in protest against Ghatauli
कुसमरा। क्षेत्र के गांव नगला तारा में राशन डीलर के खिलाफ घटतौली को लेकर समूह की महिलाओं ने एकत्रित होकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि राशन डीलर राशन वितरण न करके राशन की बिक्री कर देते हैं। महिलाओं ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी है।
विज्ञापन

विकास खंड बेवर के गांव नगला तारा में राशन वितरण का कार्य राधा स्वयं सहायता समूह को दिया गया था। पांच माह पूर्व यहां पर राशन डीलर चुना गया था। बुधवार को राधा समूह की महिलाओं ने राशन डीलर सविता देवी के खिलाफ हंगामा किया। सुबह राशन वितरण के समय हंगामे की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई तो उन्होंने डीलर की दुकान पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। समूह की महिलाओं का आरोप था कि डीलर ने एक दिन पूर्व मंगलवार की शाम राशन वितरण के लिए आए चावल व गेहूं को बिक्री कर दिया। पात्र लोगों के राशन में घटतौली भी की जा रही है। कोई कुछ कहता है तो डीलर उनका राशन कार्ड कटवा देने की धमकी देते है। मौके पर पहुंच पूर्ति निरीक्षक किशनी ने जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने की बात कही है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रप्रभा, संतोष कुमारी, विमला देवी, कमलेश कुमारी, सरिता, कमला, पंकज कुमारी, रन्नो आदि लोग शामिल रहे। वहीं राशन डीलर का कहना है कि आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed