फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women's jewelry cash stolen from bus stand

बस स्टैंड से महिला के जेवर नकदी हुए चोरी

Thu, 27 Oct 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women's jewelry cash stolen from bus stand
मैनपुरी। त्योहार पर कोतवाली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था फेल नजर आई। बृहस्पतिवार को बस स्टैंड पर मौजूद एक महिला के जेवर नकदी चोरी कर लिए गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़िता की ओर से थाना में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के ब्रज कालोनी निवासी मिंटी सक्सेना बृहस्पतिवार की सुबह घर से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। बस अड्डा पर पहुंचने के बाद वह बस का इंतजार करने लगी। तभी चोर उसका बैग चोरी कर ले गया, जानकारी होने के बाद परेशान महिला इधर उधर बैग की तलाश करने लगी। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली, लेकिन किसी के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। मिंटी ने बताया कि बैग में एक सोने का हार, अंगूठी, पायल, नाक का फूल व कुछ नकदी भी रखी हुई थी। पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed