फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women's Anganwadi Employees Union's picketing at Vikas Bhawan

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का विकास भवन पर धरना

Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women's Anganwadi Employees Union's picketing at Vikas Bhawan
रफ़रोजाबाद ! विकास भवन के सामने धरना देती आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सोमवार को विकास भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी का स्कूल का दर्जा देने पर व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल का दर्जा दिया जा रहा है। ऐसे में उसी के अनुरूप बच्चों को भोजन, ड्रेस के साथ अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष लटूरी सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 62 वर्ष की उम्र में बिना पेंशन एवं ग्रेच्युटी के रिटायर कर दिया जाता है। सहायिकाओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उनका हक मिलना चाहिए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15 हजार रुपये, मिनी को दस हजार रुपये मानदेय, ड्यूटी के दौरान मृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के स्थान पर बेटे अथवा बहू को नौकरी दिए जाने की मांग की गई। बीना रानी, शशि देवी, सरला देवी, कुसुम सिंह, भारती पुष्कर, पुष्पा देवी, सुमनलता देवी, मुन्नी देवी, कुंती देवी, सुलेखा देवी, आशा देवी, गिरिजा देवी, कमलेश कुमार, विमलेश कुमारी, रजनी देवी आदि मौजूद रहीं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed