फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women put the jam for water

पानी के लिए महिलाओं ने लगाया जाम

Wed, 08 Jun 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 08 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
women put the jam for water
पानी के लिए महिलाओं ने लगाया जाम - फोटो : Amar Ujala
मंडी सईद खां में पिछले कई दिनों से नहीं आया पानी
विज्ञापन


पानी की समस्या से जूझ रहीं मंडी सईद खां की महिलाओं ने मंगलवार शाम को जाम लगा दिया। काफी देर तक उन्होंने मंडी सईद खां रोड पर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकार कर महिलाओं को हटाया।
मंडी सईद खां क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। यहां जल संस्थान के नलों में पानी नहीं आ रहा। पिछले दिनों सूर्य नगर स्थित जलकल कार्यालय पर भी हंगामा किया था। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थिति ये है कि लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मंगलवार को क्षेत्र की महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने रोड जाम कर दी। लगभग आधा घंटे तक उन्होंने वाहनों का आवागमन रोक दिया। क्षेत्रीय लोगों में पार्षद के खिलाफ भी रोष है। 
विज्ञापन


इधर, गोकुलपुरा क्षेत्र में भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। एमजी रोड पर जाम भी लगाया। इसके बाद भी जलकल अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग रात को कई किमी दूर से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed