{"_id":"6a6d1351f89b340930006eb9","slug":"women-protest-against-liquor-shops-agra-news-c-421-1-sagr1002-13746-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शराब के ठेकों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शराब के ठेकों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में शुक्रवार को शराब के ठेकों के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों महिलाएं लाठी-डंडे लेकर अंग्रेजी और देसी शराब के ठेकों पर पहुंच गईं और ठेके बंद कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विरोध बढ़ता देख ठेके पर मौजूद सेल्समैन दुकान बंद कर वहां से चले गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत कराया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि गांव में आसानी से शराब उपलब्ध होने के कारण उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि शराब की लत के चलते पति और बेटे नशे के आदी हो गए हैं, जिससे घरेलू कलह के साथ-साथ आर्थिक परेशानियां भी बढ़ रही हैं। महिलाओं ने प्रशासन से गांव से अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके हटाने की मांग की। पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांग और शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हो गया।