फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women prisoners lodged in district jail in Agra are not getting sureties

जेल में जज से बोलीं महिला बंदी: साहब! हमारा नहीं कोई जमानतदार, न पैरोकार, उनके साथ एक दर्जन बच्चे भी बंद

Thu, 15 Jun 2023 09:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 09:52 AM IST
सार

आगरा में जेल में जज से महिला बंदियों ने कहा कि साहब हमारा कोई जमानतदार नहीं हैं। न ही कोई पैरोकार है। उनके साथ एक दर्जन बच्चे भी बंद हैं।  

विज्ञापन
Women prisoners lodged in district jail in Agra are not getting sureties
आगरा जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में न्यायिक और पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने बुधवार की सुबह जिला व केंद्रीय जेल का मुआयना किया। इस दौरान महिला बंदियों ने उन्हें जमानतदार नहीं मिलने के कारण रिहाई नहीं होने की समस्या बताई।

विज्ञापन

जिला जेल पहुंचे अधिकारी

जिला जज विवेक संगल, डीएम नवनीत चहल और अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी बुधवार सुबह करीब आठ बजे जिला जेल पहुंचे। उन्होंने वहां अस्पताल, जेल की रसोई और महिला बैरक का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला बंदियों से बातचीत की। बंदियों ने जमानतदार न मिलने की बात कही।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ट्रक मैकेनिक की बेटी बनेगी डॉक्टर: बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई की, नीट परीक्षा में हासिल की 192वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बंदियों के पास नहीं जमानतदार

वहीं जिन महिला बंदियों के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है, उनके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को लिखने के लिए कहा गया। जिला जेल में 132 महिला बंदी और उनके 12 बच्चे हैं। डेढ़ दर्जन महिला बंदी ऐसी हैं, जिनके पास जमानतदार नहीं हैं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया, उप कारापाल हरवंश पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

भोजन की गुणवत्ता को जांचा

इसके बाद अफसरों ने केंद्रीय कारागार पहुंचकर वहां बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। रसोई में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। इस मौके पर प्रभारी डीआईजी कारागार आगरा मंडल आरके मिश्रा, उप कारापाल आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed