फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women operators will be recruited on contract basis

Agra News: अनुबंध के आधार महिला परिचालकों की भर्ती होगी

Fri, 04 Apr 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Women operators will be recruited on contract basis
कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
कासगंज। परिवहन निगम की बसों में परिचालक की कमी दूर करने व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिचालक भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम अनुबंध के आधार पर महिलाओं को परिचालक पद पर रखेगा। इसमें एनएसएस, एनससी, स्काउट-गाइड को प्रमाण पत्र के आधार पर पांच फीसदी आरक्षण अलग से दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया 8 अप्रैल को अलीगढ़ मुख्यालय आरएम कार्यालय पर रोजगार मेला लगाकर की जाएगी। शासन के निर्देश पर परिवहन निगम ने आउट सोर्सिंग के माध्यम से परिचालक भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पहले यह प्रक्रिया जनवरी से फरवरी माह के बीच होनी थी। हालांकि कुंभ के चलते यह पूरी नहीं हो सकी। अब शासन से इसे पूरा करने के लिए फिर से हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत महिला परिचालक भर्ती प्रक्रिया 8 अप्रैल को आरएम कार्यालय पर रोजगार मेला के माध्यम से साक्षात्कार प्रक्रिया के तहत होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनएसएस, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड को वरीयता मिलेगी। उन्हें पांच फीसदी अलग से आरक्षण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed