फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women on husband duty are learning self -employment skills

Agra News: पति ड्यूटी पर महिलाएं सीख रहीं स्व रोजगार का हुनर

Fri, 29 Sep 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Women on husband duty are learning self -employment skills
पति ड्यूटी पर महिलाएं सीख रहीं स्व रोजगार का हुनर
विज्ञापन

एसपी ने महिला कल्याण केंद्र का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पति पुलिसकर्मी की ड्यूटी कर रहे हैं, तो पत्नियां भी घर पर बैठकर समय खराब नहीं कर रहीं हैं। वह भी स्वावलंबी और अपने हुनर को पहचान देने में जुटीं हैं। पुलिस लाइन स्थित महिला कल्याण केंद्र में स्वरोजागर के गुर सीख रहीं हैं। वर्तमान में 20-30 महिलाएं सिलाई, कढाई आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। शुक्रवार को एसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस लाइन और सिविल लाइन क्षेत्र में जनपद में तैनात कई पुलिसकर्मियों के परिवार भी निवास करते हैं। इसमें कई की पत्नियां किसी सरकारी सेवा में नहीं हैं। जिसके चलते उनका अधिकतर समय घरेलू कामकाज में ही व्यतीत हो रहा था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। एसपी विनोद कुमार के प्रयास के चलते अब पुलिस लाइन में स्थापित महिला कल्याण केंद्र में वर्तमान में 20-30 पुलिस परिवार की महिलाएं सिलाई, कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण ले रहीं है। प्रशिक्षण के साथ ही खुद को स्वावलंबी, हुनरमंद बनाने में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार एसपी ने महिला कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया। वहां तैनात महिला प्रशिक्षिका से जानकारी ली। निर्देशित किया कि बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। ताकि स्व-रोजगार की दिशा में भी महिलाओं के कदम आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत हो रही महिला सशक्तिकरण की नींव
जिले में पुलिस जहां महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। दिनों रात पुलिसकर्मी ड्यूटी कर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी विभाग में महिला सशक्तिकरण का प्रतिबिंव हैं। वहीं अब पुलिस परिवारों की घरेलू महिलाएं भी प्रशिक्षण पाकर सशक्त और हुनर को निखारने में किसी से पीछे नहीं हैं।

पुलिस लाइन स्थित महिला कल्याण केंद्र का उद्देश्य महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाना और स्व-रोजगार के प्रति प्रेरित करना है।
कुशल प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।
विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed