फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women leap in river with three children in Etah one died

पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने तीन बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, मासूम की मौत

Fri, 02 Aug 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women leap in river with three children in Etah one died
देहात कोतवाली में बच्चों के साथ बैठी नीरज देवी - फोटो : अमर उजाला
पति के उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जावड़ा नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला व उसके तीनों बच्चों को बाहर निकलवाया। एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला डूडा निवासी नीरजा पत्नी पंकज गुरुवार देर शाम जावड़ा नहर पुल पर खड़ी थी। उसके साथ उसकी पुत्री किंचन (7), रचना (5) अंकित (4) भी थे। देखते ही देखते महिला ने तीनों बच्चों को हाथ में लिया और नहर में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझते महिला पानी में गिर चुकी थी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने के प्रयास शुरू किए और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों व गोताखोरों ने नहर में उतरकर नीरजा व उसके तीनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। 

बाहर आने पर रचना की हालत गंभीर थी। इसके चलते पुलिस ने उसे गोताखोरों के साथ जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस महिला को लेकर देहात कोतावली पहुंची। 

यहां महिला ने बताया कि उसके पति पंकज के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। इसके चलते वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता और उस पर चोरी का आरोप लगाता है। बुधवार की रात को भी उसके साथ मारपीट की, इससे परेशान होकर ही उसने जान देने की सोची थी। देर रात तक महिला के परिजन नहीं पहुंच सके थे। 

इसके चलते ही उसे बच्ची की मौत होने की जानकारी भी नहीं दी गई थी। महिला बच्ची का अस्पताल में इलाज चलने की बात ही कह रही थी। इस संबंध में एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने बताया कि महिला और उसके दो बच्चों को बचा लिया गया है। उसकी बच्ची की मौत हो गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। महिला की तहरीर के आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed