{"_id":"6171a95283448f0acd549fc8","slug":"women-empowerment-kasganj-news-mission-shakti-kasganj-news-agr512271965","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं : निर्मला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं : निर्मला
विज्ञापन
कासगंज के श्रीगणेश इंटर कालेज में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग प्रतियोगित?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दद्दा पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन हुआ। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने महिलाओं को विभिन्न जानकारियां दी। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं से संबंधित जन सुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं को सुना।
महिला राज्य आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाएं संचालित हो रही संबंधित योजनाओं का लाभ लें। सरकार की मंशा है कि महिलाएं स्वस्थ, सशक्त, शिक्षित, सुरक्षित, स्वावलंबी तथा आत्म निर्भर बनेें। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित हैं। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित 5 महिलाओं द्वारा अपनी समस्यायें बताई गईं। उन्हें शीघ्र निस्तारित कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, बालसेवा योजना, निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन सहित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा की।
इससे पूर्व दद्दा पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी तथा महिला जागरूकता शिविर में उन्होंने कहा कि श्रीमती दीक्षित ने कहा कि सामाजिक वातावरण में नैतिकता को सुदृढ़ करने के लिये बच्चों को महिलाओं के प्रति आदर, सम्मान सिखाने के लिये महिलायें अपने घरों में बच्चों को अच्छे संस्कार दें। इस दौरान पूर्व चेयरमैन शशिलता चौहान, डॉ. प्रदीप रघुनंदन, समाजसेवी शरद गुप्ता, नीरज शर्मा, बीडी राना, कामिनी गुप्ता, अनीता उपाध्याय, प्रवीन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।