आगरा में हरियाली तीज की धूम: लोकगीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं, कॉलोनियों में हुए कार्यक्रम
आगरा में बुधवार को हरियाली तीज उत्सव पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। जिनमें महिलाओं ने लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सावन का उल्लास चारों ओर छाया हुआ है। हर ओर सावन के लोकगीत गूंज रहे हैं। सखियां झूला तो पड़ गए, अमवा की डाल पे जी... गीत गुनगुना रही हैं। कुछ ऐसा ही आनंद शहर की महिला संगठनों में भी छाया हुआ है। बुधवार को हरियाली तीज उत्सव पर सभी सखियों ने लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। ब्यूरो
सदस्याओं ने झूला भी झूला
कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरियन हाइट्स सोसाइटी की ओर से हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। सोसाइटी की सदस्याओं ने झूला भी झूला। इस दौरान वेला भट्टर, ज्योति गुप्ता, मीना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, करुणा सिंह, अल्पना जैन मौजूद रहीं।
भगवान शिव-पार्वती की पूजा की
बंबई वाली बगीची में सूर्यलोक कॉलोनी और ब्रज विहार कॉलोनी समिति की ओर से महिलाओं ने भगवान शिव और पार्वती की सामूहिक पूजा अर्चना की। इस दौरान तृप्ती चतुर्वेदी, आशा गोयल, शुगन चौहान, सपना चतुर्वेदी, करिश्मा, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
जाट क्षत्रिय वीरांगना सभा ने मनाई तीज
जाट क्षत्रिय वीरांगना सभा की सदस्याओं ने समाज की महिलाओं के साथ हरियाली तीज मनाई। मुख्य भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, सुनीता सिंह, महामंत्री अनीता चौधरी, डॉ. नीतू चौधरी, सुनीता चौधरी, पारुल सिंह, रेनु नौहवार, निधी चौधरी मौजूद रही।
उत्सव में किया नृत्य
रोटरी क्लब ऑफ आगरा जीवन संगिनी की ओर से रोटरी की आरती मेहरोत्रा के निवास पर हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने नृत्य किया। संगीता अग्रवाल, आराधना गुप्ता, नीलम अग्रवाल, प्रो. अपर्णा पोद्दार, मीरा गुप्ता, हेमलता जैन, सृष्टि जैन मौजूद रहीं।
आइफा ने मनाया महोत्सव
आइफा की ओर से हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि फैशन स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन टास्क में आज के प्रचलित फ्यूजन स्टाइल्स को इंडियन टैक्सटाइल्स के साथ मर्ज किया। चीफ फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे मौजूद रही।