फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women blocked agra aligarh national highway due to water crisis

Agra: भीषण गर्मी में जलसंकट..20 दिन से नहीं आ रहा पानी, महिलाओं का फूटा आक्रोश; आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 12 Jun 2025 12:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:34 PM IST
सार

गर्मी में पानी की किल्लत का सामना कर रहीं महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स माैके पर पहुंच गया।

विज्ञापन
women blocked agra aligarh national highway due to water crisis
हाईवे पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में जलसंकट लोगों के लिए बड़ी चुनाैती बन गया है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पानी नहीं आने के चलते बृहस्पतिवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


थाना ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया के ईंट मंडी के पास क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत चलते मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान होकर महिलाएं सड़कों पर उतर आईं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आगरा-अलीगढ़ हाईवे जाम करने के दाैरान महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में 20 दिन से पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया है। वहीं जाम की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स माैके पर पहुंच गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed