{"_id":"694da3540c7ec38d280487f9","slug":"woman-who-came-to-visit-the-fair-was-molested-beaten-up-when-she-protested-agra-news-c-364-1-sagr1046-122915-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पति के सामने पत्नी से छेड़खानी, विरोध करने पर हुई ऐसी हरकत, घरवालों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पति के सामने पत्नी से छेड़खानी, विरोध करने पर हुई ऐसी हरकत, घरवालों के उड़े होश
Fri, 26 Dec 2025 09:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:04 AM IST
सार
आगरा में एक विवाहिता के साथ उस समय कुछ युवक ने गंदी हरकत कर दी, जब वो पति के साथ मेला देखने के लिए आई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने पति के साथ ही मारपीट कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में पति और अन्य परिजन के साथ मेला देखने आई महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर पीड़िता और उसके पति के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में लगी है।
पीड़ित महिला के पति ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 10 बजे वह अपनी पत्नी, बच्चे व अन्य परिजन के साथ थाना सदर स्थित तारघर मैदान में मेला देखने आए थे। हम सभी आइसक्रीम के काउंटर के पास खड़े हुए। वहां पहले से ही दो युवक थे।
उनमें से एक युवक ने उनकी पत्नी के कंधे पर हाथ रख दिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर दोनों युवक मारपीट करने लगे। उनके अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने भी मारपीट की। एक युवक ने बहन की चोटी खींचकर जमीन पर गिरा दिया। चीख पुकार सुनकर मेला देखने आए अन्य लोगों ने उन्हें बचाया।