फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman was murdered for protesting against robbery life imprisonment to the culprit

UP: लूट का विरोध करने पर की गई थी महिला की हत्या, दोषी को उम्रकैद; 2008 में हुई थी वारदात

Thu, 31 Oct 2024 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 02:29 PM IST
सार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में 2008 में हुई महिला की हत्या के मामले के दोषी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला की हत्या लूट की वारदात का विरोध करने पर हुई थी। 

 

विज्ञापन
Woman was murdered for protesting against robbery life imprisonment to the culprit
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में घर में लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या के मामले में अदालत ने गांव भदरौली निवासी कप्तान सिंह को दोषी पाया। एडीजे-11 ने आजीवन कारावास की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


2008 की घटना 
पिनाहट थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार 10 अक्तूबर 2008 को वीर किशोर गुप्ता ने तहरीर दी थी। आरोप कप्तान सिंह अपने अन्य साथियों के साथ 9 अक्तूबर की रात लूट करने घर के अंदर आ गया। खटपट सुनकर उनकी पत्नी और भाई जाग गए। शोर मचाने पर आरोपियों ने भाई को कमरे में बंद कर दिया। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पापी मकान मालिक: किशोरी के साथ दरिंदगी...छोटी बहनों को भी बुलाने लगा, फिर उस रात जवाब दे गया पीड़िता का धैर्य
विज्ञापन
विज्ञापन



लूट का किया था विरोध
बाद में अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के गहने व नकदी लूटकर भागने लगे। घर के अंदर से भाई के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने भी शोर मचा दिया। इस पर आरोपी गांव के लोगों पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार गए। पुलिस ने 22 अक्तूबर 2008 को आरोपी कप्तान सहित 8 आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से चांदी के गहने बरामद कर जेल भेज दिया। 12 जनवरी 2009 को अदालत में आरोप पत्र पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed