फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sinful landlord Cruelty to girl Started calling her younger sisters then victim's patience gave way

पापी मकान मालिक: किशोरी के साथ दरिंदगी...छोटी बहनों को भी बुलाने लगा, फिर उस रात जवाब दे गया पीड़िता का धैर्य

Thu, 31 Oct 2024 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 12:03 PM IST
सार

मकान मालिक ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। किशोरी से दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद छोटी बहनों को बुलाने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

 

विज्ञापन
Sinful landlord Cruelty to girl Started calling her younger sisters then victim's patience gave way
छात्रा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में मकान मालिक ने घर में परिवार के साथ रह रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता की छोटी बहनों को अपने पास लाने के लिए दबाव बनाया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या, बाथरूम में टांगी शर्ट... पर मिटा न सका वो सबूत, जिसने फांसी के फंदे तक पहुंचाया
विज्ञापन



 

दुष्कर्म के बाद खींचे अश्लील फोटो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह फुटपाथ पर चप्पल बेचती हैं। पति एक प्राइवेट स्कूल में कंडक्टर की नौकरी करता है। बहुत दिनों से वह परिवार के साथ रवि उर्फ हुकुम सिंह के मकान में किराए पर रह रही थीं। 16 सितंबर को वह और उनके पति काम पर गए हुए थे। पंद्रह वर्षीय पुत्री छोटे भाइयों के साथ घर पर थी। इस दौरान आरोपी रवि ने पुत्री को अपने कमरे में बुलाया। बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींच लिए।

ये भी पढ़ें -  UP: सजा-ए-मौत मिलते ही देखने लगा अपने हाथ, दरिंदे के मुंह से निकले ये शब्द...बालिका का मारते समय न आया रहम


 

छोटी बहनों को बुलाने लगा
विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तब बटी की जिद पर मकान खली किया। तब बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद भी आरोपी रवि और उसकी पत्नी किशोरी को घर बुलाने की जिद करते थे।

ये भी पढ़ें -   UP: दरिंदे ने जैसे ली मासूम की जान, वैसी ही मौत मिले...दुष्कर्मी को सजा-ए-मौत, परिजन बोले- इस दिन का था इंतजार


 
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा
ट्रांस यमुना थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने बताया कि किशोरी की मां ने आरोपित रवि और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed