फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman was found lying on roadside soaked in blood husband arrested

UP: मां पर धारदार हथियार से हमला...मौत से लड़ रही जंग, बेटे ने कराया केस दर्ज; पिता हुआ गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 09:52 AM IST
सार

सड़क किनारे लहूलुहान महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बेटे की शिकायत के बाद  पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
woman was found lying on roadside soaked in blood husband arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के चौहटना-सदरवन मार्ग पर शनिवार रात आठ बजे फैक्ट्री से काम करके लौट रही महिला लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिली। परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, बेटे ने देर रात घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव सदरवन की रहने वाली महिला यशोदा (45 वर्ष) पति देवकीनंदन पाठक व बेटे कृष्णा पाठक (20 वर्ष) के साथ रह रही थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह अपने पति से अलग रह रही है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला फैक्टरी में काम कर अपना और अपने बेटे का भरण-पोषण कर रही है। शनिवार रात आठ बजे यशोदा लहूलुहान हालत में सदरवन गांव के पास सड़क किनारे मिली। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार हमलावर ने उसकी आंख और अन्य अंगों पर धारदार हथियार से प्रहार किए हैं। मौके पर पहुंचे परिजन ने महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन उसे होश नहीं आया है। चौकी इंचार्ज बिचपुरी ने बताया है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed