{"_id":"684feb7f77c271771b0ce509","slug":"woman-troubled-by-obesity-committed-suicide-by-hanging-herself-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: वजन इतना कि चलने फिरने के लिए हो गई लाचार...मोटापे ने दिया इतना दर्द, फंदे पर लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वजन इतना कि चलने फिरने के लिए हो गई लाचार...मोटापे ने दिया इतना दर्द, फंदे पर लटक कर दे दी जान
Mon, 16 Jun 2025 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:31 PM IST
सार
मैनपुरी में मोटापे से परेशान 45 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। थायराइड की वजह से उनका वजन लगातार बढ़ता जा रहा था। वे चलने-फिरने लायक भी नहीं रहीं।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव जवापुर की रहने वाली 45 वर्षीय शकुंतला देवी थाइरायड बीमारी से ग्रसित थीं। उनका वजन लगातार बढ़ रहा था। जिस कारण से चलने फिरने में भी परेशानी होती थी। परेशान होकर रविवार की रात महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को किशनी पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना क्षेत्र के गांव जवापुर के रहने वाले राधाकृष्ण अहमदाबाद में रह कर नौकरी करते हैं। उनका पुत्र भी बाहर नौकरी करता है। बहू गांव में अपनी सास शकुंतला देवी के साथ रह रही थी। शकुंतला देवी थाइरायड की बीमारी से ग्रस्त थीं और लगातार उनका वजन बढ़ रहा था। जिस वजह से उन्हें चलने फिरने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। थाइरायड का इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात बीमारी से परेशान होकर शकुंतला देवी ने घर के कमरे में लगे कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह बहू जब उनके कमरे में पहुंची तो शव फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। घर से शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। महिला की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।