फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman tried to give her life after deceive in love

प्रेमी ने छोड़ा तो जान देने को रेल पटरी पर लेट गई महिला

Tue, 16 May 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला राया (मथुरा)
ब्यूरो/ अमर उजाला राया (मथुरा) Updated Tue, 16 May 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
woman tried to give her life after deceive in love
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
थाना राया के सामने रेलवे ट्रैक पर महिला के लेट जाने से सनसनी फैल गई। लोगों ने किसी तरह से उसे ट्रैक से हटाया। बताया गया कि खुदकुशी का प्रयास करने वाली महिला पहले पति फिर प्रेमी के साथ छोड़ देने से निराश थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस महिला की शादी पांगगच वर्ष पूर्व गोंडा क्षेत्र में हुई थी। पति से मनमुटाव होने पर वह मायके आ गई। यहां एक युवक से संबंध होने पर दोनों पांच दिन पहले पानीपत चले गए। मामले में पंचायत बैठी। दोनों को गांव बुलाया गया। यहां दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ने की बात कही। 
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला का पति बच्चों को साथ लेकर गोंडा चला गया। बताया गया कि सोमवार को पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में न्यायालय ले गई। महिला भी वहां पहुंची। युवक से बात करने का प्रयास किया लेकिन उसने संबंध खत्म होने की बात कही। जिसके बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed