फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman tried self-immolation in collectorate

आगरा: डॉक्टर पति को हुआ युवती से 'प्यार', पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, मच गया हड़कंप

Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
सार

  • कलक्ट्रेट में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश 
  • एसएसपी कार्यालय के पास खुद पर डाला था केरोसिन

विज्ञापन
Woman tried self-immolation in collectorate
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आगरा के कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार दोपहर को एक महिला ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। लोगों ने महिला को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने आकर उससे माचिस और केरोसिन की बोतल छीन ली। सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह ने महिला से बात की। महिला ने आरोप लगाया कि पति के एक युवती से प्रेम संबंध हैं। विरोध पर मारपीट करता है। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में थाना शाहगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
घटना दोपहर तकरीबन 12 बजे की है। शाहगंज क्षेत्र की महिला का पति बीएएमएस डॉक्टर है। उनके 17 और 14 साल के दो बेटे हैं। महिला एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने आई थी। कलक्ट्रेट परिसर में उप डाकघर के पास अचानक उसने बोतल निकाल ली। इसमें केरोसिन था। केरोसिन को अपने ऊपर डाल लिया। आसपास के लोगों ने यह देखा तो उसे पकड़ लिया। शोरशराबा होने पर पुलिसकर्मी आ गए। महिला से बोतल और माचिस छीन ली।
विज्ञापन

 
शादी को हो चुके हैं 18 साल
महिला ने पुलिस को बताया कि शादी को 18 साल हो गए हैं। चार साल से पति किसी और महिला से प्यार करता है। खर्चा नहीं दे रहा है। विरोध करने पर मारपीट करता है। शिकायत पर कार्रवाई न हुई तो वह परेशान होकर जान देने आई है। एसपी प्रोटोकॉल शिवराम यादव ने महिला को थाना शाहगंज भेजा। कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा है। पति का कहना है कि इस समय काम नहीं चलने की वजह से घर खर्च पत्नी को नहीं दे पा रहा है। इस वजह से पत्नी शक करती है। दोनों की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद घर भेज दिया। 

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 
कलक्ट्रेट में खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश का यह पहला मामला नहीं है। दो महीने पहले कालिंदी विहार के एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। उसे बचा लिया गया था। इसके अलावा भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed