UP: पति को छोड़ दूंगी... लेकिन तंबाकू वाला मंजन नहीं; महिला की बात सुनकर पुलिस भी हैरान
उत्तर प्रदेश के आगरा में विवाहिता ने थाने में कहा कि पति को छोड़ दूंगी लेकिन तंबाकू वाला मंजन नहीं छोड़ूंगी। महिला की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक महिला नशा नहीं छोड़ना चाहती। उसे अपने पति को छोड़ देना ज्यादा उचित लग रहा है। पुलिस के साथ जिसने भी उसकी बात सुनी वह हैरान रह गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है।
परिवार परामर्श केंद्र में एक और मामला रविवार को चर्चा में रहा। मंटोला के युवक की शादी को आठ महीने हुए हैं। पत्नी फतेहपुर सीकरी की है। युवक का कहना था कि पत्नी घर आई तो पता चला कि वह एक मंजन करती है, जिसमें तंबाकू होती है। वह दिन में एक-दो बार नहीं, बल्कि चार बार मंजन करती है।
विवाद होने पर चली गई मायके
उसने पत्नी को मना किया तो वह तैयार नहीं हुई। दो महीने पहले विवाद होने पर वह मायके चली गई। तब से वहीं है। पत्नी की शिकायत पर मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। दूसरी सुनवाई पर पत्नी का कहना था कि वह मंजन नहीं छोड़ सकती है। फिर चाहे पति को क्यों न छोड़ना पड़ जाए। इस पर काउंसलर ने उसे अगली तारीख दी है।