फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman stomach torn due to horn attack with cow attack in Agra condition critical

Agra: गाय ने महिला पर बोला हमला, सींग मारने से पेट फटा... मची चीख पुकार; कूड़ा फेंकने निकली थी

Wed, 15 Nov 2023 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 12:04 AM IST
सार

आगरा में गाय ने महिला पर हमला बोल दिया। सींग मारने से उसका पेट फट गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घटना के समय महिला कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली थी। 

विज्ञापन
Woman stomach torn due to horn attack with cow attack in Agra condition critical
गाय - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को घूरे पर कूड़ा डालने गई महिला पर छुट्टा गाय ने हमला कर दिया। सींग धंसने से महिला का पेट फट गया। आंतें बाहर आ गईं। गंभीररूप से घायल महिला को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


घटना बरहन थाना क्षेत्र के मुखवार ग्राम पंचायत की है। परिजन के मुताबिक मीरा देवी पत्नी देवेश कुमार मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित घूरे पर कूड़ा फेंकने गई थी। तभी पीछे से आई छुट्टा गाय ने हमला कर दिया। चीखें सुनकर जब तक लोग दौड़ते, गाय ने मीरा के पेट में सींग घोंप दिया। इससे उसका पेट फट गया। आंतें बाहर निकल आईं। लोगों ने गाय को भगाकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन

पहले भी गोवंश कर चके हैं हमले

गाय के हमले में गंभीररूप से घायल महिला को परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गोवंश के हमले में पहले भी कई लोग घायल हो चुके है। कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर, नगला गोकुल निवासी बच्चू सिंह, बरहन निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, हरनाम सिंह आदि भी पूर्व में गोवंश के हमले में घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed