फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman sitting on dharna with three children in scorching heat demand is very small

क्या है इस मां का दर्द: भीषण गर्मी में तीन बच्चों के साथ धरने पर बैठी महिला, बहुत ही छोटी सी है मांग

Sun, 18 Jun 2023 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। तीन मासूम बच्चों के साथ एक महिला धरने पर बैठी है। मांग भी इतनी छोटी है कि जिसे पूरा करना अधिकारियों के लिए चुटकी भर का काम है। 
 

विज्ञापन
Woman sitting on dharna with three children in scorching heat demand is very small
तीन बच्चों के साथ धरने पर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने से परेशान महिला दो दिन के बच्चे को गोद में लेकर सुहागनगर बिजली घर पर बैठ गई। आरोप है कि जेई द्वारा कनेक्शन देने के बजाय कई दिनों से टरकाया जा रहा है। कनेक्शन देने की एवज में सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है।

विज्ञापन

ये है कहना 

नगला पचिया निवासी कंठश्री का कहना है कि एक माह पूर्व बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। मगर जेई अमित कुमार की ओर से कनेक्शन जारी नहीं किया गया है। गर्मी में बिजली नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व डिलीवरी हुई है। ऐसे में बच्चे को भी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। महिला को धरना पर बैठा देखकर एसडीओ नईमु्द्दीन ने महिला से जानकारी ली। विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नपुंसकता: ये सात गलतियां, जो बना सकती हैं आपको नंपुसक; पापा बनने में होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए नहीं मिल रहा कनेक्शन 

जेई अमित कुमार का कहना है कि महिला जिस घर में रहती है, उसका दूसरे घर पर बिजली का बिल सात हजार रुपये बकाया है। इसलिए कनेक्शन नहीं दिया गया। एसडीओ नईमुद्दीन ने बताया कि महिला ने शाम तक कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन धनराशि जमा नहीं की है। हमने आदेश दे दिया है कि कनेक्शन दे दिया जाए।


ये भी पढ़ें - 'सुल्ताना बुलबुल' के शिकार का खास अंदाज: शरीर से चार गुनी लंबी है पूंछ, हवा में नीचे की ओर उड़कर मारते झपट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed