{"_id":"60523a418ebc3e8c8e61c0f6","slug":"woman-shot-dead-mainpuri-news-agr4850551159","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव लालमन में बुधवार सुबह खेत पर शौच के लिए गई युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाई ने गांव निवासी दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हालांकि परिजन हत्या की वजह नहीं बता सके। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला लालमन निवासी फेरू सिंह की बेटी कल्पना (22) बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे खेत पर गई थी। साढ़े सात बजे तक उसके नहीं आने पर भाइयों ने तलाश शुरू की। उसके भाई अवधपाल ने बताय कि करीब 10 बजे यशपाल व शेषपाल ने उन्हें फोन कर बताया कि बहन का शव गांव जल्लापुर निवासी दिनेश यादव के खेत में पड़ा है। उसके बाएं कान के पास गोली मारी गई थी।
मौके पर पहुंचे तो वहां शव मिला। एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ सिटी अभय नरायण राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए। डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में सुरागकशी की। अवधपाल की ओर से गांव के ही सगे भाई दिनेश और विक्रम पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
सर्विलांस व अन्य टीमों को खुलासे के प्रयास में लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा करने के साथ ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
अविनाश पांडेय, एसपी