फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman shot by the assailants during morning walk in agra

आगरा: सरेराह हमलावरों ने महिला को गोली मारी, इलाके में फैली सनसनी

Thu, 13 Dec 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 13 Dec 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
woman shot by the assailants during morning walk in agra
firing - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को गोली मार दी गई। वारदात के बाद बाइक सवार हमलावर भाग गए। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज का कहना है कि महिला ने पति पर हमले का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कौलक्खा निवासी जय प्रकाश की पत्नी सुंदरी (35) गुरुवार सुबह 6:30 बजे घर से टहलने के लिए निकली थीं। वृंदावन गार्डन के पास बाइक पर दो हमलावर आए। इनमें से एक ने सुंदरी को गोली मार दी। वो गिर पड़ीं। उनके कंधे के पास गोली लगी। 
विज्ञापन


गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। कुछ लोगों ने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वो हाथ नहीं आ सके। सूचना पर पुलिस आ गई। घायल को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां से देहली गेट स्थित निजी अस्पताल में परिजन ले गए। सुंदरी का मायका मथुरा के फरह में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति हिरासत में

इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि सुंदरी ने पति पर हमले का आरोप लगाया है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी 2001 में हुई थी। उनके 11 साल का बेटा ऋषभ और 15 साल की बेटी है। 

विवाद की वजह से सुंदरी और जयप्रकाश आठ साल से एक ही मकान में अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि उसने हमले का आरोप गलत बताया। पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शूटरों ने की घटना

पुलिस का कहना है कि जिस तरह से बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, उससे लग रहा है कि वो शूटर थे। उनकी पहचान के प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

नहीं हैं सुरक्षित

शहर में मार्निंग वाक पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। अभी दो दिन पहले पालीवाल पार्क में एक महिला से लूट का प्रयास किया गया था। लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया था। अब महिला को गोली मार दी गई। इससे सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed