फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman set herself on fire at police station gate in mathura

मथुरा: खुद को आग लगाकर समाधान दिवस में पहुंची महिला, न्याय न मिलने पर उठाया आत्मघाती कदम

Sat, 08 Jan 2022 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 03:22 PM IST
सार

छेड़छाड़ के आरोपियों की धमकी से आहत महिला बोतल में ज्वलशील पदार्थ लेकर थाना राया पहुंची थी। यहां उसने खुद को आग लगा ली। 

विज्ञापन
Woman set herself on fire at police station gate in mathura
जमीन पर बेहोश पड़ी पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना राया में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब न्याय न मिलने से परेशान महिला खुद को आग लगाकर चीखती-चिल्लाती समाधान दिवस में पहुंच गई। आग की लपटों से घिरी महिला को देख अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर सरकारी जीप से उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां से आगरा रेफर कर दिया है। एसएसपी थाना राया पहुंच गए। पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

समाधान दिवस में तहसीलदार अजित सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिश्रा पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे, तभी दोपहर एक बजे आग की लपटों से घिरी एक महिला चीखती हुई पहुंची। बताते हैं कि वर्ष 2017 में महिला ने थाना राया में गांव के हरी चंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। अब आरोपी उस पर समझौता का दबाव बना रहे हैं। आए दिन गाली-गलौज कर जान से मारने धमकी देते हैं। 
विज्ञापन

बच्चों को जाने से मारने की धमकी देते हैं आरोपी 
पीड़िता के पति ने बताया कि गांव के आरोपी उसके तीनों बच्चों को उठाकर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में हल्का इंचार्ज को भी बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार हल्का इंचार्ज पीड़िता के घर पहुंचे। कहा कि तुम्हारे विपक्षी ने शिकायत की है कल समाधान दिवस में आ जाना। आरोपी पक्ष के साथ पुलिस को मिला देख पति-पत्नी घबरा गए। दोनों साथ-साथ थाने तक पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति रेलवे स्टेशन के निकट कुछ सामान लेने चला गया। उसके बाद पत्नी ने गेट के निकट खड़े ट्रक के पीछे अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा कर थाने में घुस गई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिश्रा व एसआई राजकुमार ने आग बुझाकर महिला को उपचार के लिए ले गए। महिला 75 प्रतिशत झुलस चुकी है।  

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी श्रीशचंद, सीओ रविकांत पाराशर थाना राया पहुंच गए। महिला के पति से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि हरीचंद, राजू, चरन सिंह, भारत रिंकू और सोनू परेशान कर रहे हैं। उन्होंने पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी है।

गांव में दो दिन पूर्व हुई थी पंचायत 
इस मामले में दो दिन पूर्व गांव में पंचायत हुई थी। उसमें कोई समाधान नहीं हो सका था। पीड़ित ने पंचों के सामने भी न्याय की गुहार लगाई थी। पंचों ने उल्टा पुलिस से शिकायत कर फंसाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस पंचों की तलाश कर रही है। वे भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed