{"_id":"6a13caf24300e0cf700adb98","slug":"woman-s-edited-photos-viral-on-social-media-amid-dowry-dispute-relative-booked-in-agra-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचिया ससुर की घिनौनी करतूत: पड़ोसी युवक और बहू की एडिट की तस्वीर, फिर कर दी वायरल; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचिया ससुर की घिनौनी करतूत: पड़ोसी युवक और बहू की एडिट की तस्वीर, फिर कर दी वायरल; केस दर्ज
Mon, 25 May 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 09:37 AM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दहेज विवाद की रंजिश में महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बहू की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने बेटी के चचिया ससुर पर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 28 नवंबर 2023 को सीता नगर रामबाग निवासी युवक से की थी। शादी के बाद दहेज के लिए ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न करने लगे। इस पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसी की रंजिश मानकर बेटी के चचिया ससुर रवि ने पड़ोसी राहुल के साथ बेटी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।