{"_id":"69fec3847f48b1a6030f46b6","slug":"woman-s-body-found-near-cremation-ground-in-kasganj-murder-suspected-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेम विवाह के चार साल बाद खौफनाक मौत, श्मशान घाट के पास मिली लाश; घास-फूस से ढका था आधा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेम विवाह के चार साल बाद खौफनाक मौत, श्मशान घाट के पास मिली लाश; घास-फूस से ढका था आधा शरीर
Sat, 09 May 2026 10:47 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 09 May 2026 10:47 AM IST
सार
कासगंज के ढोलना क्षेत्र में श्मशान घाट के पास एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। शव का आधा हिस्सा घास-फूस से ढका मिला, जिसके बाद पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका के तहत जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तवालपुर में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के बाद शव को श्मशान घाट के पास फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे श्मशान घाट के निकट एक शव देखा। पास जाकर देखने पर मृतका की पहचान गांव निवासी जसोदा (26 वर्ष) पत्नी अनमोल के रूप में हुई है। महिला का शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढोलना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजन और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव के बाहर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
खेत में मिला शव
मृतका का शव गांव के ही हाकिम सिंह यादव के खेत में मिला। शव का आधा हिस्सा पतेल (घास-फूस) से ढका हुआ था, जो मामले को संदिग्ध बना रहा है।
मृतका का शव गांव के ही हाकिम सिंह यादव के खेत में मिला। शव का आधा हिस्सा पतेल (घास-फूस) से ढका हुआ था, जो मामले को संदिग्ध बना रहा है।
चार साल पहले की थी लव मैरिज
बताया जा रहा है कि जसोदा ने करीब 4 वर्ष पूर्व अनमोल के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है, जिसमें एक 3 वर्ष का बेटा और एक डेढ़ वर्ष की बेटी शामिल है।
बताया जा रहा है कि जसोदा ने करीब 4 वर्ष पूर्व अनमोल के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है, जिसमें एक 3 वर्ष का बेटा और एक डेढ़ वर्ष की बेटी शामिल है।
मायके पक्ष को दी सूचना
मृतका मूल रूप से ग्राम उकावली की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम करतार सिंह और भाई का नाम नागेंद्र है। पुलिस ने मृतका की भाभी प्रीति से बात कर परिजन को घटना की जानकारी दे दी है।
मृतका मूल रूप से ग्राम उकावली की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम करतार सिंह और भाई का नाम नागेंद्र है। पुलिस ने मृतका की भाभी प्रीति से बात कर परिजन को घटना की जानकारी दे दी है।