{"_id":"6aa4ec95e434206cc606f889","slug":"woman-s-body-found-in-agra-forest-police-suspect-it-was-dumped-from-a-vehicle-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिली युवती की लाश: एआई से बनाई तस्वीर, अभी नहीं हो सकी शिनाख्त; पुलिस को ये है शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में मिली युवती की लाश: एआई से बनाई तस्वीर, अभी नहीं हो सकी शिनाख्त; पुलिस को ये है शक
Sat, 12 Sep 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:39 AM IST
सार
आगरा के एत्मादपुर में झरना नाला के जंगल में 25 से 30 साल की युवती का शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने एआई से तस्वीर तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की है और वाहन से शव लाकर फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
एआई से तैयार की गई युवती की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के झरना नाला (थाना एत्मादपुर) के जंगल में एक युवती का शव मिला है। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से एक फोटो तैयार किया है। इस फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित किया जा रहा है।
पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कर शव को किसी वाहन से आगरा लाकर फेंका गया है। युवती के सिर पर चोट के निशान थे लेकिन पहचान के कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला। तीन दिन तक पहचान न होने पर शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बाद में पुलिस ने लावारिस मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी क्षेत्र) आदित्य सिंह ने बताया कि शव मिलने के स्थान पर कई खोखे हैं। इन दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। देखा जा रहा है कि शव मिलने से पहले कोई संदिग्ध वाहन दिखा था या नहीं। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच हो सकती है। ब्यूरो