फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman requested the DM to grant parole to her brother for her father's last rites.

Agra: 'साहब, घर पर रखी पिता की लाश... मुखाग्नि देने वाला कोई नहीं', डीएम के आगे हाथ जोड़ रो पड़ी महिला

Tue, 06 Dec 2022 12:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 12:58 PM IST
सार

आगरा में एक महिला ने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए भाई को पैरोल देने की डीएम से गुहार लगाई। उसका भाई जेल में बंद है। शाम तक पैरोल न मिलने पर पौत्र से मुखाग्नि दिलाई गई। 

विज्ञापन
woman requested the DM to grant parole to her brother for her father's last rites.
डीएम से गुहार लगातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंखों में आंसू। थरथराते होठ। हाथ जोड़कर डीएम के सामने पहुंची मंजू बोली, साहब- घर पर मेरे पिता की लाश रखी है। कोई मुखाग्नि देने वाला नहीं... भाई जेल में बंद है। उसे पैरोल पर अंतिम संस्कार के लिए छुड़वा दीजिए। यह कहते हुए रोने लगी। सोमवार को दोपहर एक बजे यह नजारा था कलक्ट्रेट में। जैसे ही डीएम अपने कक्ष से निकले, मंजू हाथ जोड़ कर उनके सामने खड़ी हो गई। हालांकि शाम तक पैरोल न मिलने पर पौत्र से मुखाग्नि दिलाई गई। 

विज्ञापन


ग्वालियर रोड स्थित रिठौरी गांव निवासी केरन सिंह (65) की सोमवार सुबह चार बजे मृत्यु हो गई। वह बीमार थे। पता चलने पर मेरठ में अपने ससुराल से मंजू चहल रिठौरी पहुंची। पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए कोई नहीं था। तब कुछ ग्रामीण व रिश्तेदार महिलाओं को साथ लेकर मंजू कलेक्ट्रेट पहुंची। पहले एडीएम सिटी को भाई की पैरोल के लिए प्रार्थनापत्र दिया। दो घंटे इंतजार के बाद सुनवाई नहीं होने पर डीएम नवनीत सिंह चहल के सामने पहुंच गई। डीएम ने आश्वासन दिया, मैं कुछ कराता हूं। आप परेशान मत होइए। 

विज्ञापन

अमर उजाला को बताई आपबीती 

तभी डीएम के पीछे खड़े एडीएम सिटी बोले, सर इनका प्रार्थनापत्र सदर थाना पुलिस को भेज दिया है। इसके बाद डीएम चले गए। मंजू ने अमर उजाला को आपबीती बताई। कहा, दो भाई थे। बड़े भाई और भाभी की मृत्यु हो गई। एक छोटा भाई सोनू चाहर है। जो करीब आठ साल से हत्या के झूठे मामले में जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पिता लंबे समय से बीमार थे। अंतिम संस्कार के लिए घर में कोई पुरुष नहीं है। करीब दोपहर दो बजे मंजू घर लौट गई। शाम पांच बजे तक पैरोल नहीं मिली। ग्रामीणों ने पौत्र से अंतिम संस्कार कराया। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि पैरोल पुलिस और जेल की रिपोर्ट पर मिलती है। वहीं, मंजू के पति राहुल चहल का कहना है कि पैरोल नहीं मिलने के विरुद्ध वह कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed