{"_id":"665c5559640c276f62036dfc","slug":"woman-reached-mental-hospital-with-her-son-chained-in-agra-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबसी : आसमान से आग उगलती गर्मी के बीच नाबालिग को जंजीर से जकड़ने को मजबूर बेबस मां, पढ़िए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबसी : आसमान से आग उगलती गर्मी के बीच नाबालिग को जंजीर से जकड़ने को मजबूर बेबस मां, पढ़िए क्या है मामला
Sun, 02 Jun 2024 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:57 PM IST
सार
ताजमगरी में एक बेबस मां आसमान से आग उगलती गर्मी के बीच अपने जिगर के टुकड़े को जंजीर से जकड़ने को मजबूर हुई। आगे पढ़ें और जानें क्या है मामला ?
विज्ञापन
नाबालिग को जंजीर से जकड़ने को मजबूर बेबस मां,
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मां अपने जिगर के टुकड़े को जंजीरों में जकड़ कर फुटपाथ पर गुजर कर रही है। गोरखपुर के अलीनाबाद की रहने वाले मां दीप शिखा अपने 12 साल के मानसिक रोगी बच्चे के इलाज के लिए पति अमित पांडे के साथ शनिवार को आगरा आई थी। मानसिक अस्पताल में उसे भर्ती नहीं किया। मंगलवार को बुलाया गया है। तंगहाली में मां, बाप बच्चे के साथ एमजी रोड, आगरा कॉलेज के सामने फुटपाथ पर दो दिन से परिवार के साथ गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर अलीनाबाद से आई दीप शिखा ने बताया कि 12 वर्ष का इकलौता पुत्र वंश मानसिक बीमार है। वो किसी पर भी हमला कर देता है। कई बार खुद को नुकसान पहुंचा लेता है। मजबूरन उसे जंजीरों में जकड़ कर रखना पड़ता है। ऐसे में वो उसे लेकर शनिवार को आगरा के मानसिक चिकित्सालय इलाज के लिए आए थे।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती नहीं किया और मंगलवार का समय दिया है। उनके पास इतना पैसा नहीं कि वो कहीं रह सकें। मजबूरन उन्हें एमजी रोड पर फुटपाथ पर रहना पड़ रहा है। इतनी गर्मी के बीच पानी के लिए भी जद्दोजहद करना पड़ रही है। कोई खाने के लिए दे जाता है तो खा लेते हैं। वरना भूखे रहने को मजबूर हैं। पिता अमित मजदूर है।
विज्ञापन