{"_id":"6724d63dabb5389f7a07857d","slug":"woman-posing-as-buyer-stole-jewelery-worth-rs-11-lakh-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126450-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खरीदार बनकर आई महिला ने उड़ाए 11 लाख रुपये के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खरीदार बनकर आई महिला ने उड़ाए 11 लाख रुपये के जेवर
Fri, 01 Nov 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
खरीदार बनकर आई महिला ने उड़ाए 11 लाख रुपये के जेवर
- पीड़ित सराफ की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के संता बसंता चौराहा के पास स्थित एक सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आई महिला करीब 135 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर ले गई। जानकारी होने के बाद व्यापारी के होश उड़ गए। महिला की बाजार में काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी पवन कुमार वर्मा संता बसंता चौराहे के पास जय श्री ज्वैलर्स के नाम से दुकान करते हैं। बताया कि 24 अक्तूबर को एक महिला उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आई थी। वह महिला को जेवर दिखा रहे थे। वह किसी काम से अंदर गए। इस बीच महिला सोने के ओम व कान की बाली का एक डिब्बा उठाकर चली गई। वापस आकर जब महिला को गायब देखा तो डिब्बे चेक किए। महिला जिस डिब्बे को उठाकर ले गई है। उसमें रखे सोने का वजह करीब 135 ग्राम है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये से अधिक है। सराफा व्यापारी ने कई घंटों तक महिला की बाजार में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। थक हार कर पवन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सराफा व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।