{"_id":"5a61c4764f1c1b8e268b52d2","slug":"woman-murdered-in-firozabad-by-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैर मर्द से संबंध के शक में पत्नी को बच्चों के सामने चाकुओं से गोदकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर मर्द से संबंध के शक में पत्नी को बच्चों के सामने चाकुओं से गोदकर मारा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं विलाप करती हुईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में थाना मटसेना के गांव किशनदासपुरा में एक व्यक्ति ने मासूम बेटों के सामने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के पीछे अवैध संबंध का शक होना बताया है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव किशनदासपुरा निवासी शिवचरनी देवी (32) पत्नी पातीराम निषाद परिवार के साथ रहती है। पति पातीराम गुजरात में नौकरी करता है और दो दिन पूर्व ही गुजरात से घर आया था। पुलिस की मानें तो गुरुवार रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने पर पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस की माने तो जिस समय पत्नी को उसने चाकुओं से गोदा उस समय दोनो बच्चे जाग रहे थे, लेकिन उसने बच्चों को डरा कर शांत करा दिया। पातीराम के घर से जाने के बाद बच्चे रोए तो ग्रामीणों को महिला की हत्या की जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ ने मौके पर पहुंच कर बच्चों से पूछताछ के बाद शव पीएम के लिए भेजा।

चीख तक नहीं निकली
सूचना पर मृतका के मायका वाले मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला की हत्या अवैध संबंधों के शक में पति ने की है। पातीराम ने पत्नी से गुजरात चलने को कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
पातीराम के मासूम बेटे कृष्णकांत (10) एवं कृष्णा (06) ने जिला अस्पताल में बताया कि पापा ने मम्मी को सोते समय चाकुओं से मार दिया था। उनकी चीख तक नहीं निकली। हम लोग करीब तीन बजे जागे तो उन्होंने कहा कि शोर मचाया तो फिर तुम्हें भी मार देंगे। इसके कारण हम लोगों ने शोर नहीं मचाया। मम्मी की तरह पापा मुझे भी मार देते।