{"_id":"610bc32eea436546af7a7d72","slug":"woman-make-physical-relationship-with-10th-student-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: महिला ने 10वीं के छात्र के साथ बनाए शारीरिक संबंध, अब धर्मांतरण के लिए बना रही दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: महिला ने 10वीं के छात्र के साथ बनाए शारीरिक संबंध, अब धर्मांतरण के लिए बना रही दबाव
Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
सार
पीड़ित छात्र का आरोप है कि महिला ने गुरुग्राम बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में फेसबुक पर अंजान महिला से दोस्ती 10वीं के छात्र को महंगी पड़ गई। कोसीकलां के एक गांव निवासी दसवीं के छात्र को गुरुग्राम की दूसरे समुदाय की महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसे गुरुग्राम ले गई। आरोप है कि महिला ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्र को पिला दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
महिला अब छात्र पर धर्म परिवर्तन करके शादी का दबाव बना रही है। छात्र ने इनकार कर दिया तो उसे दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। एसएसपी से भी छात्र ने गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए अर्जी दी है।
विज्ञापन
सितंबर 2020 में हुई थी महिला से दोस्ती
थाना कोसीकलां के एक गांव के 10वीं के छात्र की सितंबर-2020 में गुरुग्राम की महिला से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। महिला ने छात्र को प्रेमजाल में फंसा लिया। तीन अक्तूबर को उसने कोसीकलां में छात्र को मिलने बुलाया। वहां से वह उसे अपने साथ गुरुग्राम ले गई। गुरुग्राम में किराए पर रही महिला ने छात्र को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
छात्र ने बताया कि तीन बार महिला ने ऐसा किया। उसके बाद लगातार फोन करके बुलाने लगी तो उसने मना कर दिया। अब न जाने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे रही है। एक बार तो महिला अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या में फंसाने की धमकी दे चुकी है। छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे को न्याय मिलना चाहिए। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि पीड़ित आए थे। कोसीकलां पुलिस को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।