फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman made serious allegations rape took place after being upset with house

Agra: घर से रूठ कर जाने के बाद हुआ दुष्कर्म, कराई जा रही थी दूसरी शादी, विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप 

Fri, 10 Jun 2022 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 02:39 PM IST
सार

घर से 27 दिन पहले लापता हुई विवाहिता की जबरन दूसरी शादी कराई जा रही थी। किसी तरह परिजनों के इस बात की भनक लगी, तो वे मौके पर पहुंच गए और शादी को रुकवाया। 
 

विज्ञापन
woman made serious allegations rape took place after being upset with house
महिला से दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह तहसील के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के एक गांव से 27 दिन पहले लापता हुई विवाहिता मंगलवार को परिजनों को डबरई (फिरोजाबाद) में मिल गई। परिजनों ने विवाहिता की जबरन दूसरी शादी कराने की कोशिश किए जाने आरोप लगाया है। पीड़िता बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ सीओ बाह से मिली। उसने कुछ लोगों पर जबरन ले जाने और नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 27 दिन पहले घर पर कहासुनी हो गई थी। इस पर वह रूठकर पड़ोसी के घर चली गई थी। आरोप है कि वहीं से कुछ लोग उसे उठा ले गए थे। इस दौरान उसे अलग-अलग स्थानों पर रखा गया। नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म किया गया।  परिजनों ने बताया कि डबरई में विवाहिता जबरन कोर्ट मैरिज करा रहे थे। 
विज्ञापन

दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी

सूचना पर वहीं पहुंच कर विवाहिता को बरामद किया गया। मामले में एसओ खेडा राठौर राजीव सोलंकी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। मंगलवार को वह मिल गई है। पति ने बताया है कि महिला पुलिस से बात करना चाहती है। उन्हें बुलाया है। बातचीत के बाद ही हकीकत सामने आएगी। दूसरी शादी या दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed