फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Loses 21.31 Lakh in Trading Scam, Asked to Pay 11.60 Lakh More

ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर: मुनाफे के लालच में गंवाए 21.31 लाख, रकम निकालने की बारी आई तो सामने आया सच

Tue, 13 Oct 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 10:20 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की एक महिला ने ट्रेडिंग ग्रुप के जरिए निवेश के नाम पर 21,31,847 रुपये की साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ट्रेडिंग एप पर मूलधन और मुनाफे के रूप में लाखों रुपये दिखाए गए।
 

विज्ञापन
Woman Loses 21.31 Lakh in Trading Scam, Asked to Pay 11.60 Lakh More
साइबर ठगों का नया जाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर पर मुनाफे का लालच देकर महिला से 21,31,847 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


सिकंदरा के नीरज नगर, असोपा हॉस्पिटल के समीप रहने वाली सुमन राठौर ने बताया कि 8 जुलाई, 2026 को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के ट्रेडिंग ग्रुप में उन्हें जोड़ा गया। ग्रुप के माध्यम से कुछ लोगों ने संपर्क किया और निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। ग्रुप एडमिन के कहने पर उन्होंने ट्रेडिंग अकाउंट बनाया। शुरुआत में 100 रुपये यूपीआई से जमा कराए गए। इसी दिन 9,900 रुपये और 9 जुलाई को 8,000 रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन


रकम अन्य इंटरप्राइजेज के नाम से कोटक महिंद्रा बैंक खाते में भेजी गई। 20 जुलाई को उन्होंने अपने खाते से दो लाख रुपये बताए गए खाते में आरटीजीएस किए। इसके बाद 27 जुलाई को 5.30 लाख रुपये अन्य खाते में जमा कराए। ट्रेडिंग एप पर मूलधन और मुनाफा मिलाकर 21,31,847 रुपये दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब रकम अपने खाते में निकालने का प्रयास किया तो ग्रुप एडमिन अनन्या कुलकर्णी ने 11.60 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा। बताया गया कि इसके बाद शेयर बेचकर भुगतान कर दिया जाएगा। इस पर उन्हें साइबर ठगी का संदेह हुआ। पीड़िता के अनुसार ग्रुप और उसके एडमिन अब भी सक्रिय हैं। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।



मोबाइल हैक कर उड़ा लिए 1.18 लाख रुपये
जगदीशपुरा क्षेत्र में साइबर अपराधी ने मोबाइल फोन हैक कर पीड़ित के बैंक खाते से 1.18 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवास विकास कॉलोनी, बोदला निवासी नीरज झा ने बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा की कैलाशपुरी शाखा में खाता है। साइबर अपराधी ने किसी माध्यम से मोबाइल फोन हैक कर यूपीआई से खाते से रुपये निकाल लिए। 11 सितंबर को खाते से 98,800 रुपये और 12 सितंबर को दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed